भारत सरकार गरीबों की मदद और उनके आवास की व्यवस्था के लिए तरह-तरह की नई योजनाएं शुरू कर रही है। इसके लिए Pradhan Mantri Awas Yojana के तरह सरकार गरीब महिलाओं को घर बनाने के लिए लोन उपलब्ध करा रही है. साथ ही ब्याज दर पर ढाई लाख रूपये की छूट भी दे रही है।
Pradhan Mantri Awas Yojana Kya Hai
Latest News के अनुसार PM आवास योजना को दिसम्बर 2024 तक बढ़ाया जा चूका है. जिसका मुख उद्देश्य गरीब और मध्यम आय वाले लोगों के रहने के लिए पक्के मकान बनाने में मदद करना है। इस योजना के माध्यम से मुख्य रूप से तीन केटेगरी LIG, EWS और MIG-1 और MIG-2 की महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है।
इसमें EWS व LIG केटेगरी के दायरें में आने वाली महिलाओं को विशेष लाभ दिया जाता है। इस केटेगरी की महिलाओं को सब्सिडी तब ही दी जाती है जब घर का मालिकाना हक़ ही महिला के पास हो.
EWS और LIG केटेगरी
Pradhan Mantri Awas Yojana के अंतर्गत लाभ उठाने वाली इस केटेगरी की महिलाओं की वार्षिक आय 6 लाख रूपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। घर का कार्पेट एरिया LIG के लिए 60 वर्ग मीटर जबकि EWS के लिए 30 वर्ग मीटर होना आवश्यक है। साथ ही सब्सिडी के लिए घर महिला के नाम ही होना चाहिए। परिवार के किसी भी अन्य सदस्य के नाम पर घर नहीं होना चाहिए। अगर ये सभी मापदंड पुरे होते है तो आपको इस योजना के अंतर्गत 6 लाख रूपये तक का लोन उपलब्ध कराया जायेगा। जिसमें सब्सिडी 2.67 लाख रूपये तक दी जाएगी। और लोन की अधिकतम अवधि 20 वर्ष तक होगी।
MIG 1 केटेगरी
इस दायरे में आने वाली लाभार्थी के परिवार की सालाना इनकम 6 से 12 लाख रूपये के बिच होनी चाहिए। इस केटेगरी के लाभार्थी को घर बनाने के लिए अधिकतम 9 लाख रूपये तक का लोन दिया जायेगा। जिसमें 2.35 लाख रूपये तक की सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें महिला ही माकन की मालिक हो, वाली शर्त लागु नहीं होती। मगर घर का कार्पेट एरिया कम से कम 160 वर्ग मीटर होना चाहिए।
MIG-2 केटेगरी
इस वर्ग की उम्मीदवार की सालाना इनकम 12.01 से 18 लाख रूपये के बिच तक होनी चाहिए। जिसमे घर का कार्पेट एरिया 200 वर्ग मीटर रखना होगा। सभी जरूरी मापदंड पुरे करने पर अधिकतम 12 लाख रूपये का लोन दिया जायेगा। जिसपर 2 लाख 30 हज़ार रूपये तक की सब्सिडी दी छूट मिलेगी।
यह भी पढ़े – सरकार दे रही है बिज़नेस शुरू करने के लिए 10 लाख तक का लोन. यहाँ देखे सम्पूर्ण जानकारी।
Pradhan Mantri Awas Yojana Eligibility 2024
- आवेदक का भारत का मूल नागरिक होना आवश्यक है।
- कम से कम 18 साल आयु होनी चाहिए।
- आवेदक ने पहले कभी PM Awas Yojana 2024 का लाभ नहीं उठाया हो।
- इस योजना का लाभ एक परिवार को एक ही बार दिया जाता है।
- सभी जरूरी डॉक्यूमेंट होने आवश्यक है।
- उम्मीदवार के पास या उसके परिवार में किसी के नाम पक्का घर नहीं होना चाहिए।
- आवेदक गरीबी रेख के निचे जीवन व्यापन कर रहे हो। तथा उससे सम्बंधित आय प्रमाण पात्र भी हो।
PM Awas Yojana Document In Hindi
अगर आप PM आवास योजना के सभी जरूरी मापदंडो को पूरा करते है. और योग्य है तो ही आवेदन कर सकते है। इसके लिए आपके पास कुछ महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स होने चाहिए। जिसकी लिस्ट निचे दी गई है.
- वोटर ID
- पैन कार्ड
- आवेदक का आधार कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- Bank Account पासबुक
- पासपोर्ट साइज Photo
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
PM Awas Yojana New Registration 2024 Apply Online
इस योजना में ग्रामीण और शहरी दोनों ही लोग अप्लाई कर सकते है। PM Awas Yojana Apply Online का सम्पूर्ण प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप निचे दिया गया है। जिसे फॉलो करके आप आसानी से अप्लाई कर सकते है।
- अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- जहाँ आपको डैसबोर्ड में अप्लाई करने का विकल्प नजर आएगा। इसपर क्लिक करे।
- अब आपको पीएम आवास योजना की लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपको सत्यापन और Registration के लिए अपना मोबाइल नंबर और ईमेल ID सबमिट करनी होगी।
- जब आप Registration प्रोसेस पूरा कर देते है तो आपको अपनी जानकारी और सम्पन्ति का विवरण देना है।
- इसके बाद सभी जरूरी डॉक्युमनेट्स ध्यानपूर्वक एक-एक करके सबमिट करने होंगे।
- अंतिम बार में सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन को पूरा करे। और स्लिप प्रिंट करवा ले।
निष्कर्ष : इस ब्लॉग में हमनें PMAY 2024 से जुडी जानकारी उपलबध कराई है. जो इंटरनेट और न्यूज़ पेपर से एकत्रित की गई है. किसी भी तरह की त्रुटि मिलने पर हमसे संपर्क करे। जानकारी को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे।
FAQ-
Pradhan Mantri Awas Yojana 2024 Latest Updates क्या है ?
PMAY को सरकार द्वारा दिसम्बर 2024 तक के लिए फिर से बढ़ा दिया गया है।
Pradhan Mantri Awas Yojana 2024 का Loan कब तक आएगा ?
एक बार आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है तो आपके अकाउंट में पैसे आने में 6 महीने से एक साल तक का समय लगता है।