Demat Account India : पिछले कुछ सालों से ही देश में शेयर मार्केट की रूचि रखने वाले लोगों की संख्या में एकदम से तेजी देखने को मिली है। बीते फाइनेंसियल ईयर की बात करे तो लोगों ने इन्वेस्ट करने में बढ़चढ़कर भाग लिया है। नीतिजन मात्र एक साल में ही 15 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने अपना डीमैट अकाउंट खुलवाया है।
Demat Account in India: साल 2023 में शेयर मार्केट ने एक बार नहीं बल्कि कई बार अपना रिकॉर्ड तोड़ लेवल टच किया है। इंडेक्स सेंसेक्स और निफ़्टी फिफ्टी अपना अपना उच्चतम स्तर छुआ है। इसके साथ ही मार्केट में कई बार क्रैश भी नजर आया है। मार्केट आई इस तेजी के पीछे रिटेल इन्वेस्टर्स का हाथ है। पिछले 4 साल रिटेल इन्वेस्टर्स की संख्या में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। और रिकॉर्ड तोड़ डीमैट खाते खोले गए है। पिछले 12 महीने में कुल 15 करोड़ से भी ज्यादा रिटेल इन्वेस्टरों के डीमैट अकाउंट खोले गए है।
15 करोड़ Demat Account

फाइनेंसियल ईयर 2023-24 में सबसे ज्यादा डीमैट एकाउंट्स की ओपनिंग हुई है। जिसके परिणामस्वरूप निफ़्टी फिफ्टी 22500 और सेंसेक्स 48400 के साथ अपने उच्चतम स्तर पर आ गए है। वित्त वर्ष 2023-24 में बाजार में लगातार उतार चढ़ाव बना रहा. साथ ही कई वैश्विक घटनाओं ने भी बाजार पर अपना असर छोड़ा। जिसके चलते बाजार में गिरावट दर्ज की गई. बावजूद इसके बाजार में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है।
साल 2024 में भी डीमैट अकाउंट तेजी से खोलें जा रहे है। इस साल अप्रैल के शुरुआत तक 3.7 करोड़ डीमैट अकाउंट की ओपनिंग हो चुकी है. मार्केट में छोटे इन्वेस्टर्स की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो रही है। हर महीने औसतन 30 लाख डीमैट एकाउंट्स खोलें जा रहे है।
पिछले 4 साल में Demat Account
साल दर साल डीमैट अकाउंट खोलने का आकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। जिसमे साल 2021 में कुल 1.4 करोड़ डीमैट एकाउंट्स खोले गए थे। साल 2022 में 3.4 करोड़ और साल 2023 में खोले गए डीमैट एकाउंट्स की संख्या लगभग 2.5 करोड़ थी। जबकि 2024 के शुरूआती 3 महीने में ही 3.7 करोड़ खाते खोले जा चुके है। जिसके बाद मार्केट लगातार पॉजिटिव डायरेक्शन में जा रहा है।
Year | Demat Account (crore) |
---|---|
2021 | 1.4 Crore |
2022 | 3.4 Crore |
2023 | 2.5 Crore |
2024 | 3.7 Crore (April 2024) |
ये है कारण
ताजा न्यूज़ के मुताबिक देश में 1 लाख करोड़ की वैल्यूवेशन वाली 80 कम्पनियाँ लिस्ट हो चुकी है. जबकि ये संख्या पिछले साल मात्र 48 ही थी। इसके साथ ही देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी निवेशों की संख्या में बढ़ोत्तरी नजर आ रही है। इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेशकों को काफी ज्यादा रूचि है। साथ देश के युवाओं का शेयर मार्केट में काफी रुझान है।
आसान और ऑनलाइन
इंटरनेट के जमाने में कोई भी काम घर बैठे ऑनलाइन स्मार्टफोन की मदद से आसानी से पूरा हो जाता है. Demat Account खोलने का प्रोसेस भी अब 100% ऑनलाइन और पेपरलेस है. जिसके चलते कोई भी शेयर बाजार में रूचि रखने वाला तुरंत अपना डीमैट अकाउंट खोल सकता है। डीमैट अकाउंट खोलने की सुविधा ऑनलाइन होने के चलते लोग आसानी से घर बैठे खाता खोलने में सक्षम है. जिसके परिणामस्वरूप डीमैट खातों की संख्या में तेजी आई है।
Demat Account Refer Program
डीमैट अकाउंट खोलने की ऑनलाइन सुविधा देने के लिए देश में कई ब्रोकर मौजूद है. जिनमे Angel one, HDFC Securities, Upstox, Motilal Oswal और ICICI Deirect काफी प्रचलित ब्रोकर है। इन ब्रोकरों ने अपने यूजर्स की संख्या बढ़ाने के लिए रेफेर प्रोग्राम शुरू किया। जिसके अनुसार कोई भी डीमैट अकाउंट होल्डर अपने रेफेर लिंक से किसी भी अन्य व्यक्ति का डीमैट अकाउंट ओपन करता है तो उसे एक अच्छी राशि दी जाने लगी। जिसके चलते लोगों ने इन प्लेटफार्म को प्रोमोट करना शुरू कर दिया।
जिसके कारण देश में डीमैट खातें भारी संख्या में खोलें गए। हालाँकि एक रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से ज्यादातर डीमैट खाते इनएक्टिव पड़े है।
जीरो ओपनिंग फीस
डीमैट अकाउंट की सुविधा देने वाले लगभग सभी प्लेटफार्म ने नए यूजर्स को अकाउंट ओपनिंग करने पर ओपनिंग चार्ज जीरो कर दिया। जिसके कारण यूजर्स ने बिना किसी शिकायत के अपना डीमैट अकाउंट ओपन कर दिया। जो इनकी संख्या में तेजी का मुख्य कारण है।
डिस्कलमेर : इस लेख को लेखन का उद्देश्य देश दुनिया तक फाइनेंसियल खबरों को पहुँचना है। शेयर मार्केट में पैसा निवेश करना जोखिमों के अधीन है। अपने फाइनेंसियल अडवाइजर की सलाह के बिना निवेश करना वित्तय नुकसान का कारण हो सकता है। हमारे लेख में किसी भी प्रकार का प्रचार नहीं किया गया. अथवा हमारी साइट Paisaunlimited.in के माध्यम से हम किसी भी प्रकार की निवेश सलाह नहीं देते है।