HomeEDUCATIONRBSE Board Result 2024 - 71% बच्चे फर्स्ट डिवीजन से पास, 500...

RBSE Board Result 2024 – 71% बच्चे फर्स्ट डिवीजन से पास, 500 में से 500 भी पहली बार

RBSE Board Result 2024 (आरबीएसई) ने सोमवार को 12वीं के सभी संकाय के रिजल्ट जारी किए। तीनों संकायों का परिणाम पिछले वर्ष से 3 फीसदी बढ़कर 97.85% फीसदी रहा। कोविड के दौरान 2022 का बिना परीक्षा का रिजल्ट (99%) छोड़ दें तो इस बार 10 साल का सबसे अच्छा रिजल्ट है। इसमें साइंस का 97.73, आर्ट्स का 96.88 और कॉमर्स का 98.95% रिजल्ट रहा। इसमें आर्ट्स का 4.53%, साइंस का 2.08%, कॉमर्स का 2.35% रिजल्ट बढ़ा है।

500 में से 500 भी पहली बार

खैरथल की प्राची ने तो इतिहास रच दिया। साइंस में वह पहली बार 500 में 500 यानी 100% नंबर लाई है। 71% बच्चे प्रथम श्रेणी में पास हुए। पहली बार 50 जिलों का परिणाम भी घोषित किया गया है। साइंस में सबसे अच्छा परिणाम शाहपुरा का 99.35% रहा। वहीं कॉमर्स में बाड़मेर, बूंदी, कोटा, सवाईमाधोपुर, बारां, राजसमंद, प्रतापगढ़, अनूपगढ़, डीडवाना, दूदू, केकड़ी और कोटपूतली का परिणाम शत फीसदी रहा। कला वर्ग में जोधपुर ग्रामीण का परिणाम सर्वाधिक 98.75% रहा।

प्रश्न यह है कि यह चमत्कार हुआ कैसे? भास्करको आरबीएसई के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा एवं पूर्व अध्यक्ष प्रो. बीएल चौधरी ने बताया कि दरअसल बोर्ड ने पहली बार सीबीएसई जैसा सरल मार्किंग सिस्टम अपनाया। इसके साथ ही प्रश्न पत्रों में नवाचार किया है। परीक्षा समापन के बाद पहली बार प्रदेश के 24 सेंटरों पर केंद्रीयकृत मूल्यांकन की भी व्यवस्था की गई।

सीबीएसई भी ऐसा ही करता है। करीब 30 हजार शिक्षक इसमें लगे। पहले छोटी गलती पर आधा नंबर कटता था, लेकिन इस बार पूरे मार्क्स दिए गए। प्रश्न पत्रों में ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या बढ़ाना भी सीबीएसई की तर्ज पर बने । दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में पहली बार विकल्प दिया गया। यानी एक प्रश्न नहीं आ रहा तो छात्र उसके विकल्प का उत्तर दे सकते हैं। बोर्ड केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति के अनुरूप कुछ और बदलाव भविष्य में भी करेगा।

Prachi Soni Rajasthan Board Topper

खैरथल जिले के इकरोटिया गांव की बेटी एवं एक्सिस एकेडमी सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा प्राची सोनी ने 12वीं विज्ञान में 500 में 500 अंक लाकर इतिहास रच दिया है। आरबीएसई में पहली बार कोई परीक्षार्थी शत-प्रतिशत अंक लाया है। घर में मनाई जा रही खुशियों के बीच प्राची ने भास्कर को बताया कि उसने रोजाना 8-10 घंटे पढ़ाई की। उसका लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का है। वह बोली कि मोबाइल फोन को सिर्फ पढ़ाई के लिए काम में लिया। वह 10वीं से सोशल मीडिया से दूर हैं। वह 10वीं में भी 96.67% नंबर लाई थी। इस दौरान उनकी गृहिणी मां बेबी और इंश्योरेंस का काम करने वाले पिता नरेंद्र की आंखों में खुशी बेटी ने जीवन सफल कर दिया। प्राची तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी है।

RBSE Board Topper 2024

तरुणा के 99.80% (विज्ञान)बाड़मेर में मयूर नोबल्स एकेडमी की छात्रा तरुणा चौधरी का अंग्रेजी में सिर्फ एक नंबर कटा है। बोली- मुझे IAS-IPS बनना है।श्रेयांशी के 99.60% (विज्ञान) सीकर में सीएलसी की छात्रा श्रेयांशी त्रिपाठी 500 में 498 अंक लाई। बोली- IIT सीएस से करने का लक्ष्य है।

Arts में 38 में से 22 विषयों में पूरे नंबर

12वीं का विषयवार रिजल्ट देखें तो इस बार मुख्य विषयों का पास प्रतिशत अधिक है। खास यह है कि अनिवार्य विषय हिंदी और अंग्रेजी में साइंस वर्ग के छात्रों का परिणाम बहुत अच्छा रहा। जबकि इन्हीं विषयों में आर्ट्स वर्ग का कमजोर है। साइंस में कुल 24 में 9 विषयों में अधिकतम 100 में 100 अंक आए। मुख्य विषय जैसे मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी में अधिकतम 100 में से 100 अंक प्राप्त किए गए। दूसरी ओर, कॉमर्स वर्ग में 23 में से 9 विषयों में 100 अंक आए हैं। कला वर्ग में पिछले साल 19 विषयों में छात्रों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए थे, इस साल 38 में से 22 विषयों में 100 अंक प्राप्त किए हैं।

परिणाम बढ़ने का फायदा ज्यादा, नुकसान कम

करियर काउंसलर एवं बीकानेर महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के वाइस प्रिंसिपल विपिन जैन ने बताया कि पहली बार 12वीं कला, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के परिणाम इतने ऊंचे गए हैं। इसका फायदा प्रदेश के स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा में एडमिशन में मिलेगा। पहले सीबीएसई की तुलना में आरबीएसई का प्रतिशत कम रहने से परीक्षार्थी एडमिशन में पिछड़ जाते थे।

नौकरियों में भी लाभ मिलेगा। 10वीं, 12वीं की स्कोरिंग भी काउंट होती है। नुकसान केवल यही है कि यदि प्रतिभा से इतर अंक दिए गए हों तो भविष्य में परेशानी होगी। एमसीक्यू बढ़ने से छात्रों की डिटेल स्टडी भी नहीं हो पाएगी। लिखने की क्षमता भी कमजोर होगी।

RBSE 10th Class Result 2024 Update

10वीं रिजल्टः इसी माह के अंत तकप्रदेश के 10 लाख बच्चों को अब 10वीं के रिजल्ट का इंतजार है। बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि परिणाम इस माह के अंत तक जारी किए जाने के प्रयास हैं। बोर्ड इसकी तैयारी में जुटा है, ताकि जल्द रिजल्ट दे सकें।

Moyan
Moyanhttps://paisaunlimited.in
My name is Moyan Shelly. I am continuously working on Paisaunlimited.in to provide you information related to finance. Where I will give you information especially on topics like credit cards, loan demat account and EMI/pay letter.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular