PM Svanidhi Yojana 2024 : मोदी सरकार दे रही है 10 हज़ार से 50 हज़ार तक का लोन, ऐसे करे अप्लाई

0
679
PM Svanidhi Yojana 2024 apply online in hindi
image credit : paisaunlimited.in

PM Svanidhi Yojana 2024 : मोदी सरकार गरीबों और छोटे व्यापारियों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं शुरू कर रही है. सरकार ने हालही में एक और नई योजना का शुभारम्भ कर दिया है. जिसका नाम PM Svanidhi Yojana 2024 है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य रेडी या छोटे व्यापारियों को कम ब्याज दर के साथ लोन उपलब्ध कराना है. ताकि वो अपने काम को और आगे बढ़ा सके. PM Svanidhi Yojana 2024 से जुडी सम्पूर्ण जानकारी आपको इस ब्लॉग में दी जाएगी इसलिए पूरा पढ़े .

PM Svanidhi Yojana 2024

पीएम स्वनिधि योजना जून 2020 मे कोविड 19 के कारण बंद हुए छोटे व्यापारियों को मदद करने के लिए शुरू की गई थी. जिसका उद्देश्य रेडी लगाने वाले छोटे व्यापारियों अथवा हाथ का काम करने वाले लोगों को लोन देकर उनका विकास और मदद करना था. साथ ही जो लोग खुद का बिज़नेस शुरू करना चाहते है तो वो भी इस योजना का लाभ उठा सकते है. पहले तो इस योजना की अंतिम डेट 31 मार्च 2023 थी लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक अब इसकी अंतिम डेट बढ़ाकर दिसम्बर 2024 का दी गई है. अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो आपको अंतिम दिनाँक से पहले आवेदन करना होगा.

योजना का नामPM Svanidhi Yojana 2024
किसके द्वारा संचालित हैसेंट्रल गवर्नमेंट
लाभार्थीरेडी लगाने वाले और मध्यम वर्ग के व्यापारी
Official WebsitePM SVANIDHI

किनको मिलेगा लाभ

PM Svanidhi Yojana 2024 का फायदा किन लोगों को मिलेगा आइये जानते है. इस योजना मूल उद्देश्य उन लोगों को मदद करना है जो स्व-रोजगार के श्रेणी में आते है. जिनकी लिस्ट निचे दी गई है।

PM Svanidhi Yojana 2024 apply online in hindi
image credit : pexels
  • सब्जी बेचने वाले।
  • वाटर सप्लाई करने वाले।
  • पंचर की दुकान चलाने वाले।
  • रेडी या चाय की दुकान करने वाले।
  • रेल पटरी के आसपास किसी अन्य प्रकार की दुकान चलने वाले।
  • अन्य सभी प्रकार के हाथ के काम जो स्व-रोजगार की कैटेगोरी में आते है।

PM Svanidhi Yojana 2024 का लाभ

PM Svanidhi Yojana 2024 से जरुरतमंदो को अनेकों लाभ मिलते है जिसकी लिस्ट निचे दी गई है।

  • इस योजना का लाभ लेने वाले आवेदक को साल तक किसी भी प्रकार की गारंटी की जरूरत नहीं पड़ती।
  • पहली बार लोन लेने पर इस योजना की लिमिट 20 हज़ार रूपये है. जिसके बाद अगर आप लोन समय पर चुकाते है तो आगे लोन राशि और बढ़ा दी जाती है।
  • PM Svanidhi Yojana 2024 में लाभार्थी को ब्याज पर सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जाती है।
  • अगर आप लोन को निर्धारित समय से पहले चुकाते है तो किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लगता।

आवश्यक दस्तावेज़

ULBs द्वारा जारी वेंडिंग प्रमाणपत्र या पहचान पत्र या TVC or ULBs से LoR
विक्रेताओं को निचे दिए गए डाक्यूमेंट्स की आवश्यक पड़ सकती है।

  1. आधार कार्ड
  2. पैन कार्ड
  3. वोटर ID
  4. मनरेगा कार्ड
  5. ड्राइविंग लाइसेंस
  6. बैंक अकाउंट
  7. आय का स्रोत होना आवश्यक है

PM Svanidhi Yojana 2024 Apply Online

PM Svanidhi Yojana 2024 Apply Online के लिए आपको अपने नजदीकी सरकारी बैंक में जाकर लोन के लिए आवेदन करना होगा. बैंक में आपको इसका निःशुल्क PM Svanidhi Yojana 2024 Apply Form दिया जायेगा। इस फॉर्म को अच्छे से भरने के बाद सभी जरूरी दस्तावेज इसके साथ अटैच करने होंगे। इसके बाद बैंक कर्मचारी को फॉर्म सबमिट कर दे।

यह भी पढ़े : – विदेश में पढ़ने का सपना करे साकार, बैंक से मिलगा Sutdy Loan

PM SVANidhi loan Interest Rate

जो भी स्ट्रीट वेंडर उम्मीदवार 31 दिसम्बर 2024 से पहले PM Svanidhi Yojana से लोन का लाभ उठाते है, उनकी 31 मार्च 2028 की थर्ड किश्त पर 7% की दर से ब्याज सब्सिडी के लिए योग्य होने।

यह भी पढ़े : – अब खुद का बिज़नेस शुरू करने के लिए सरकार दे रही है युवाओं को लोन. यहाँ देखे सम्पूर्ण जानकरी

डिस्क्लेमर : इस ब्लॉग में हमने आपको PM SVANidhi Loan से जुडी सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश की है. जो इंटरनेट और न्यूज़ मिडिया से कलेक्ट की गई है. हालांकि हमने इसे पूरी तरह से त्रुटि रहित बनाने की कोशिश की है. अगर आपको इसमें कोई त्रुटि मिलती है तो हमे जानकारी दे। धन्यवाद !

FAQ :-

PM SVANidhi Yojana 2024 की Last Date क्या है ?

अगर आप PM SVANidhi Yojana 2024 का लाभ उठाना चाहते है तो आपको दिसंबर 2024 से पहले- पहले आवेदन करना होगा।

PM SVANidhi Yojana से कितना लोन मिल सकता है ?

PM SVANidhi Yojana से 10 हज़ार से लेकर 50 हज़ार रूपये तक लोन मिल सकता है।

PM SVANidhi Yojana 2024 Online Apply कैसे करें ?

इसके लिए आपको अपने सबसे नजदीकी सरकरी बैंक में ही जाना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here